MAHARAJGANJ ROAD ACCIDENT : खुशियों के बीच छाया मातम, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो -: जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा शुक्रवार की आधी रात परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर छातीराम नहर पुल के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।
हल्दी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
नगर के एक इंटर कॉलेज में दाई का काम करने वाली बिंद्रावती (45), शकुंतला (46) और फूलमती शुक्रवार की रात एक हल्दी समारोह से लौट रही थीं। जैसे ही वे छातीराम नहर पुल के पास पहुंचीं, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम
हादसे में बिंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकुंतला को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। वहीं, फूलमती की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और मामले की जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें : बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई को लेकर गठबंधन प्रत्याशी ने बोला सरकार पर हमला,बोले भाजपा देती है सिर्फ जुमला